
बस्तर में जलसंकट गहराया: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप, युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
बस्तर। जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव-गांव में पेयजल पहुंचाने की योजना ठप पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
युवा कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
इसी मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ज्ञापन सौंपा है। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने बताया कि उन्होंने ईई हरी सिंह मरकाम को ज्ञापन देकर तत्काल सुधार की मांग की है।

आपूर्ति व्यवस्था चरमराई
उन्होंने कहा कि जिले की अनेक ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। हैंडपंप, ट्यूबवेल और टंकियां महीनों से बंद हैं, जबकि पाइपलाइन बिछाने के काम अधूरे छोड़ दिए गए हैं। कश्यप ने आरोप लगाया कि “योजना में निम्न गुणवत्ता की सामग्रियों का उपयोग किया गया है और सरकारी धन का दुरुपयोग कर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।”युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल संकट का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।*
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



