March 3, 2026
जिस गांव में पुलिस पर हुआ था हमला, अब वहीं लोगों ने ली शराब न बनाने की शपथ

जिस गांव में पुलिस पर हुआ था हमला, अब वहीं लोगों ने ली शराब न बनाने की शपथ

Nov 1, 2025

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में अब तस्वीर बदल रही है। जिस गांव में कभी अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार को लेकर पुलिस पर हमला हुआ था, उसी गांव के लोगों ने आज पुलिस की पहल पर शराब न बनाने और मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली है।

 

शनिवार को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय एवं SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, जनपद सदस्य रामचरण पाल, श्रवण गोड, और सबरिया समाज के अन्य गणमान्य नागरिक ग्राम सेमरिया पहुंचे। यहां उन्होंने सबरिया समाज के लोगों के साथ बैठक कर समझाइश दी और समाज को स्वरोजगार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

तीन साल पहले पुलिस पर हुआ था हमला

बता दें कि तीन वर्ष पूर्व सेमरिया गांव में अवैध महुआ शराब की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी। आरोपी ममता गोंड़ सबरिया के घर से 12 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी। कार्रवाई के बाद लौटते समय लगभग 13-14 लोगों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर थाना प्रभारी ओपी कुर्रे, सउनि शिव चन्द्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।अब वही गांव पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराबमुक्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix