March 2, 2026
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का नवा रायपुर में भव्य आगाज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया रजत जयंती समारोह का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का नवा रायपुर में भव्य आगाज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया रजत जयंती समारोह का शुभारंभ

Nov 1, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज नवा रायपुर में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

कई नेता – मंत्री हुए शामिल

राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

होंगे कई आकर्षक आयोजन

कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोककला और विकास यात्रा की झलक पेश की गई। पूरे नवा रायपुर में इस अवसर पर उत्सव का माहौल रहा, वहीं राज्यभर से आए लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। राज्योत्सव 2025 में राज्य की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाले कई आकर्षक आयोजन किए जा रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix