
शादीशुदा महिला ने 15 साल छोटे प्रेमी के साथ पति की हत्या की रची साजिश Balodabazar में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला
घटना का खुलासा
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रेमी को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

कहां का है मामला?
यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के वटगन गांव की है। मृतक अमृत गिरी (45) फल बेचने का काम करता था और अपनी पत्नी चंद्रिका गिरी (40) और तीन बच्चों के साथ रहता था।
कैसे बनी हत्या की साजिश?
पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रिका का प्रेम संबंध टुन्ना कुमार शर्मा नामक युवक से था, जो उम्र में उससे 15 साल छोटा है। पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
हत्या के बाद फरार हुआ प्रेमी
हत्या के बाद आरोपी प्रेमी टुन्ना कुमार चेन्नई भाग गया था। पुलिस ने टेक्निकल जांच और सुरागों के आधार पर उसे वहीं से पकड़ लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



