
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पत्रकार की कार को मारी टक्कर, पुलिस की लापरवाही उजागर
‘आजतक’ के वरिष्ठ पत्रकार बाल-बाल बचे
सीएसपी का सरकारी नंबर बंद, मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
रायगढ़। जिले में पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ‘आजतक’ के वरिष्ठ पत्रकार की कार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रांग साइड से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्रकार चमत्कारिक रूप से बच गए, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान मौके पर पुलिस का न पहुंचना और सीएसपी के सरकारी नंबर का बंद होना सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के रिस्पॉन्स सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है।

रांग साइड से आया ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला
सूत्रों के अनुसार, हादसा रायगढ़ शहर के मुख्य मार्ग पर तब हुआ जब पत्रकार अपनी कार से जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में रांग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटना स्थल पर जुट गए। गनीमत रही कि पत्रकार को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
सीएसपी का सरकारी नंबर मिला बंद
घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने तत्काल शहर पुलिस अधीक्षक (CSP) के सरकारी फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। वहीं मौके पर काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी दिखी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



