
बीजापुर में दर्दनाक घटना: पुलिसकर्मी के घर फंदे पर मिली छठवीं की छात्रा की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दारापारा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पुलिसकर्मी के घर में कक्षा छठवीं की आदिवासी बच्ची की लाश फंदे से लटकती मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय चांदनी कुडियम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दुगोली गांव की रहने वाली थी।
बच्ची को पढ़ाने-लिखाने के नाम पर ले गया अपने घर
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की कुछ महीने पहले बच्ची को पढ़ाने-लिखाने के नाम पर अपने घर लेकर आया था। उसने परिजनों से वादा किया था कि वह उसकी देखभाल करेगा और उसे अच्छी शिक्षा दिलाएगा। लेकिन 17-18 अक्टूबर की रात बच्ची की लाश उसके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की और उसकी पत्नी नीरजा तिर्की पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



