March 2, 2026
Bilaspur : जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से 20 हजार नगद और ताश की पत्तियां की जब्त 

Bilaspur : जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से 20 हजार नगद और ताश की पत्तियां की जब्त 

Oct 31, 2025

बिलासपुर। त्योहार के सीजन में जुआ खेलने वालों पर सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, गुलमोहर होटल के पास जुआ खेल रहे छह युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

20 हजार रुपए जब्त

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान ₹20,300 नगद और ताश की पत्तियां जब्त की गईं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. ओम प्रकाश खैरवार, निवासी राजकिशोर नगर

2. रवि नायक, निवासी राजीव विहार कॉलोनी

3. दीपक वर्मा, निवासी मोपका

4. राम प्रसाद केंवट, निवासी मोपका

5. धनीराम सूर्यवंशी, निवासी मोपका

6. भवानी बरेठ, निवासी राजकिशोर नगर

पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, और जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix