March 4, 2026
छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025 : शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे सहित 14 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे, 5 नवंबर को राज्योत्सव में होगा अलंकरण समारोह

छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025 : शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे सहित 14 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे, 5 नवंबर को राज्योत्सव में होगा अलंकरण समारोह

Oct 31, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष उन बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में अपने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता से राज्य की सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 के लिए ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ प्राप्त करने वाले 14 पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा की है।

सूची में सबसे ऊपर शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरपुंजे का नाम शामिल है, जिन्होंने सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्रीओपी चौधरी के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा यह सूची जारी की गई है।

5 नवंबर को  भव्य अलंकरण समारोह आयोजित

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर भव्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और गृह मंत्री चयनित पुलिसकर्मियों या उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी:

1️⃣ शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे – सुकमा

2️⃣ निरीक्षक धरम सिंह तुलावी – बीजापुर

3️⃣ एएसआई गोपाल बोड्डू – बीजापुर

4️⃣ शहीद प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र कुमार शोरी (308) – नारायणपुर

5️⃣ महिला आरक्षक निशा कचलाम (1257), बस्तर फाइटर्स – नारायणपुर

6️⃣ आरक्षक विजय पुनेम (1556) – बीजापुर

7️⃣ आरक्षक रामेश्वर ओयामी (295) – दंतेवाड़ा

8️⃣ आरक्षक राजू लाल मरकाम (1286), बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

9️⃣ आरक्षक समलू राम सेठिया (1396), बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

🔟 आरक्षक दुला राम कोवासी (1224), बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

1️⃣1️⃣ आरक्षक मोहन लाल करटम (224) – दंतेवाड़ा

1️⃣2️⃣ आरक्षक संतोष मुरामी (1316), बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

1️⃣3️⃣ आरक्षक मनोज यादव (1380), बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

1️⃣4️⃣ आरक्षक जामू रामको (1232), बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

10 से अधिक पुलिसकर्मी बस्तर फाइटर्स बल से

इनमें से 10 से अधिक पुलिसकर्मी बस्तर फाइटर्स बल से हैं, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मोर्चे पर डटे रहते हैं शहीद आकाश राव गिरपुंजे की वीरता को पूरे राज्य ने नमन किया है। वे सुकमा में एक अभियान के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे। राज्य सरकार ने उनके साहस और बलिदान को इस सर्वोच्च पुलिस सम्मान से नवाज़ा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix