March 4, 2026
Raipur :24×7 जलप्रदाय योजना के तहत फ्री में मिलेगा नल कनेक्शन, जानिए कैसे करे आवेदन 

Raipur :24×7 जलप्रदाय योजना के तहत फ्री में मिलेगा नल कनेक्शन, जानिए कैसे करे आवेदन 

Oct 31, 2025

रायपुर। यदि आप अपने घर में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए नल कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आपके पास अब मौका है इसे फ्री में प्राप्त करने का। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 24×7 जलप्रदाय योजना के तहत छूटे हुए 2,865 घरों को निःशुल्क नल कनेक्शन देने के लिए 15 नवंबर तक विशेष अभियान शुरू किया है।

ये वार्ड है शामिल

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मोतीबाग और गंज मंडी टंकी से जल आपूर्ति की जा रही है, जिसमें रमण मंदिर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड, तात्यापारा वार्ड, स्वामी आत्मानंद वार्ड सहित कई वार्ड शामिल हैं।

यहां करें आवेदन 

जोन-4 कमिश्नरी के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने बताया कि फिलहाल योजना के तहत दो टाइम पानी सप्लाई हो रही है, लेकिन जल्द ही मोतीबाग टंकी से तीन टाइम सप्लाई की व्यवस्था शुरू की जाएगी। जो हितग्राही अभी तक नल कनेक्शन नहीं ले पाए हैं, वे 15 नवंबर तक अपना आवेदन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय, नगर निगम जोन कार्यालय या वार्ड पार्षद के माध्यम से कर सकते हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix