
Raipur: अभनपुर में चोरी की वारदात, सूने मकान से दो लाख रुपए और जेवर पार
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेंधमारी
रायपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजधानी रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों — नवा रायपुर, मंदिर हसौद, आरंग और अभनपुर में पुलिस की 24 घंटे की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद अभनपुर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।

सूने मकान को बनाया निशाना
घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक सूने मकान में चोरों ने देर रात सेंधमारी कर करीब दो लाख रुपए नकद और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी से तलाश शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रधानमंत्री के दौरे के चलते जहां पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात हैं, वहीं इस चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता के बावजूद चोरी होना चिंता का विषय है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



