
Chhattisgarh: मुलाकात के बहाने बुलाकर प्रेमिका से किया दुष्कर्म
पिटाई कर नाले में फेंका, होश आने पर पीड़िता ने की शिकायत — आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर। एक दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने मुलाकात के बहाने अपनी प्रेमिका को बुलाया और उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई की और दुष्कर्म कर उसे पुलिया के नीचे नाले में फेंककर फरार हो गया।

विरोध करने पर बरपाया कहर
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, लेकिन महिला ने साफ इंकार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने उसकी जमकर पिटाई की और जबरन दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में नाले में फेंककर मौके से भाग गया।
होश आने के बाद खुद पहुंची थाने
पीड़िता कुछ देर बाद होश में आई और किसी तरह घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई। देर रात पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



