
Jagdalpur: नगरनार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा
ओडिशा से यूपी-एमपी ले जा रहे थे नशे की खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद पर स्थित नगरनार क्षेत्र एक बार फिर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद सुर्खियों में है। बस्तर पुलिस ने दो दिनों की लगातार कार्रवाई में कुल 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर भेजने की तैयारी में थे।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी
नगरनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से अलग-अलग वाहनों में बड़ी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सरहदी इलाके में चेकपोस्ट लगाकर नाकेबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी शुरू की।
दो दिनों में 11.90 लाख का गांजा जब्त
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई से गांजा तस्करी करने वाले नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



