March 3, 2026
Durg : पटवारी के यूर्जर ID से भुईया पोर्टल में छेड़खानी, आरोपियों ने 36 लाख का फर्जी लोन निकाला

Durg : पटवारी के यूर्जर ID से भुईया पोर्टल में छेड़खानी, आरोपियों ने 36 लाख का फर्जी लोन निकाला

Oct 31, 2025

दुर्ग जिले के थाना नंदनी नगर क्षेत्र के बहुचर्चित भुईया पोर्टल छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू (साइबर क्राइम यूनिट) और थाना नंदनी नगर की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मामला भुईया सॉफ्टवेयर को हैक कर जमीन का रकबा फर्जी तरीके से बढ़ाकर 36 लाख रुपए का बैंक लोन निकालने से जुड़ा हुआ है। आरोपियों ने मुरमुंदा ग्राम के पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग कर भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ की थी। रकबे का हेरफेर करने पर पैसों का ऑफर भी दिया था।

मुरमुंदा पटवारी का इस्तेमाल किया यूजर आईडी

थाना नंदनी नगर में इस मामले में अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने मुरमुंदा ग्राम के पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग कर भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ की थी।

आरोपियों ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में खसरा नंबर 1538/11 और 187/04 के रकबे में फर्जी बढ़ोतरी दर्ज कर दी, जिससे संबंधित भूमि का मूल्य बढ़ाकर बैंक से लोन लेने का रास्ता आसान हो गया।


पुलिस जांच में पाया गया कि इस साजिश में गणेश प्रसाद तम्बोली (51 साल) और उसका साथी अमित कुमार मौर्य (37 साल) की सक्रिय भूमिका रही। दोनों ने अपने परिचित अशोक उरांव के कहने पर यह काम किया, जिसने उन्हें जमीन के रकबे में ऑनलाइन हेरफेर करने के बदले पैसों का ऑफर दिया था।

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही आरोपी नंदकिशोर साहू को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब नए गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है, जिससे और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix