
Durg: मोबाइल लूट और ब्लैकमेलिंग मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलगांव पुलिस की बड़ी सफलता, तीन आरोपियों के बाद चौथा भी चढ़ा हत्थे
दुर्ग। पुलगांव पुलिस ने मोबाइल लूट और ब्लैकमेलिंग के पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जालम सिंह के रूप में हुई है, जो महीनों से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था। इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

11 अगस्त 2025 को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार, घटना 11 अगस्त 2025 की है, जब चारों आरोपियों ने मिलकर एक महिला से मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5,000 रुपए की मांग की थी।
तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार
महिला की शिकायत के बाद पुलगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों — सागर कंडरा उर्फ गंजा (निवासी रुआ बांधा, भिलाई), तीरथ सोनकर (निवासी सुभाष नगर, दुर्ग) और भोला निषाद (निवासी पोटिया कला चौक, कुंदरा पारा, दुर्ग) — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य फरार आरोपी जालम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से अलग-अलग जगहों पर छिपता फिर रहा था।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने अन्य किसी घटना में भी भूमिका निभाई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



