March 5, 2026
इंदिरा मार्केट में चोरी की वारदात: बैंगल्स की दुकान से 50 हजार रुपए पार

इंदिरा मार्केट में चोरी की वारदात: बैंगल्स की दुकान से 50 हजार रुपए पार

Oct 31, 2025

दुर्ग के सबसे व्यस्त बाजार में चोरी से व्यापारियों में दहशत

दुर्ग। शहर के इंदिरा मार्केट में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे में ‘रंगारी बैंगल्स’ नामक दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। इस घटना से आसपास के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

दुकान मालिक ने सुबह देखा टूटा शीशा और बिखरा सामान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अभिषेक कुमार गुप्ता, निवासी दुर्ग, की ‘रंगारी बैंगल्स’ नाम से दुकान इंदिरा मार्केट में है। 28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
अगली सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। गल्ला खोलकर देखने पर पता चला कि उसमें रखे लगभग ₹50,000 नगद गायब हैं।

कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।
मौके से फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix