
15 हजार रिश्वत लेते पकड़ाए BMO निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। स्वास्थ्य विभाग ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. राजेंद्र कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है।

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर द्वारा डॉ. पटेल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई। बताया जा रहा है कि डॉ. पटेल ने एक कर्मचारी से कार्य संबंधित फाइल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

निलंबन आदेश जारी
ACB की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी करते हुए मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, शासन ने भ्रष्टाचार के मामलों पर “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” के तहत आगे भी कठोर कदम उठाने के संकेत दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



