March 5, 2026
Bastar : भ्रष्टाचार पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, दरभा तहसील के कर्मचारी को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

Bastar : भ्रष्टाचार पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, दरभा तहसील के कर्मचारी को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

Oct 30, 2025

जगदलपुर। बस्तर जिले में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्राकृतिक आपदा सहायता राशि दिलाने के नाम पर एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दरभा तहसील के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सहायता राशि दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कर्मचारी ने सर्पदंश (साँप के काटने) से मृत महिला के परिवार से शासन द्वारा स्वीकृत सहायता राशि दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix