March 5, 2026
मेकाहारा में दो प्रसूताओं को एक ही बेड पर किया भर्ती:  हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, राज्य सरकार को किया तलब

मेकाहारा में दो प्रसूताओं को एक ही बेड पर किया भर्ती:  हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, राज्य सरकार को किया तलब

Oct 30, 2025

बिलासपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के गायनिक वार्ड में दो प्रसूताओं को एक ही बेड पर भर्ती किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है।

हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान 

इस घटना पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की यह स्थिति बेहद खराब है। अदालत ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को 6 नवंबर तक शपथ पत्र के माध्यम से जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix