
घर में ताला लगाकर गया था दशगात्र में, लौटने पर हो गई चोरी — Durg पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, चोरीशुदा वाहन और माल बरामद
आदतन चोर ऑटो से चोरी करने आया था, 3 लाख से अधिक की मशरूका जब्त
दुर्ग। पुलिस चौकी अंजोरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई संपत्ति और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है।

घटना का विवरण
प्रार्थी विक्की सेन पिता स्व. निरंजन सेन, निवासी ग्राम महमरा बांधपारा, चौकी अंजोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अक्टूबर 2025 को वह अपने परिवार के साथ दशगात्र कार्यक्रम में पाटन गया था। घर में ताला लगाकर जाने के बाद 29 अक्टूबर 2025 को उसके चचेरे भाई पप्पू सेन ने फोन पर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर चोरी की है और भागते समय महिंद्रा अल्फा प्लस वाहन (CG 04 QB 2166) से फरार हो गया।
रिपोर्ट पर पुलिस चौकी अंजोरा में अपराध क्रमांक 524/2025, धारा 331(3), 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ में हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति पप्पू होटल के पास घूम रहा है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि वह ही प्रार्थी के घर में दीवार फांदकर घुसा और ताला तोड़कर मोबाइल फोन और नगदी 1,000 रुपए चोरी किए थे।
आरोपी ने बताया कि लोगों की आवाज सुनकर वह अपनी गाड़ी से भाग गया था और पकड़े जाने के डर से वाहन व चोरी का सामान शिवनाथ नदी पुल के नीचे छिपा दिया था।
आरोपी से बरामदगी
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल और वाहन जब्त किया —
सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹1,500)
नगद राशि ₹1,000
महिंद्रा अल्फा प्लस वाहन (क्रमांक CG 04 QB 2166)
लोहे की रॉड (चोरी में प्रयुक्त)
कुल जब्त संपत्ति का मूल्य ₹3,02,500
आरोपी की जानकारी
नाम: दीपक वर्मा उर्फ जीतू
पिता का नाम: नकुल वर्मा
उम्र: 27 वर्ष
पता: शीतलापारा, मकान नं. 6/744, सूहा तालाब के पास, कोटा रामनगर, रायपुर (छ.ग.)
वर्तमान पता: शांति नगर, गायत्री मंदिर के पास, देवांगन के किराये के मकान में, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड: थाना पुलगांव में चोरी के दो मामलों में पूर्व में गिरफ्तार
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



