
पारसदा स्टेडियम विवाद: क्रिकेट इवेंट में गाड़ियों का भुगतान न करने का आरोप, निरीक्षक से उप-निरीक्षक बने कलीम खान फिर विवादों में घिरे
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। रायपुर में तैनात उप-निरीक्षक कलीम खान पर एक निजी ट्रांसपोर्ट कारोबारी से करीब 5 लाख रुपये का भुगतान न करने और धमकी देकर मामला दबाने का गंभीर आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, कलीम खान ने हाल ही में एक सरकारी कार्यक्रम के लिए गाड़ियां बुक कराईं, लेकिन इवेंट के बाद उन्होंने वाहन स्वामी को भुगतान करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी और पुलिस पद का प्रभाव दिखाकर व्यापारी को धमकाया और राशि हड़प ली।
पीड़ित विवेकानंद साहू ने बताया कि कलीम खान ने पहले पूरी बुकिंग को सरकारी काम बताते हुए वाहन किराए पर लिए, लेकिन बाद में न तो भुगतान किया और न ही कोई लिखित जवाब दिया। जब भुगतान की मांग की गई तो उन्होंने पुलिस पद की आड़ में डराने–धमकाने का प्रयास किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



