March 3, 2026
Chhattisgarh : जुआ-सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, 12.74 लाख की संपत्ति जब्त

Chhattisgarh : जुआ-सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, 12.74 लाख की संपत्ति जब्त

Oct 30, 2025

एसपी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई
जिले में जुआ-सट्टा और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सट्टा खेलाने वाले आरोपी पर बड़ी कार्रवाई की है।

कार में बैठकर सट्टा लिखते हुए आरोपी पकड़ा गया

थाना कोतवाली क्षेत्र में चलाए जा रहे सट्टेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी अनुप यादव उर्फ मुंडु पिता राजेश यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी जिला सहकारी बैंक के पीछे बलदेव बाग, राजनांदगांव को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी पोस्ट ऑफिस चौक ओव्हर ब्रिज के नीचे काले रंग की क्रेटा कार (CG 08-AU-1672) में बैठकर मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर सट्टा पर्ची लिख रहा था।
12.74 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल ₹12,74,000 मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें शामिल हैं –
•क्रेटा कार (कीमत ₹12,00,000)
•नगद ₹4,000
•सट्टा पर्चियों की छायाप्रति 8 नग
•रेडमी कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹40,000)
•वीवो कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹30,000)
अजमानतीय अपराध दर्ज कर भेजा गया जेल
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अजमानतीय अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अनुप यादव के खिलाफ पहले से भी तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि इस्राफिल खान, प्र0आर0 संदीप और सिरिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यवाही एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix