March 3, 2026
Chhattisgarh :  पटवारी-ऑपरेटर 2 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए

Chhattisgarh : पटवारी-ऑपरेटर 2 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए

Oct 30, 2025

ACB की टीम ने मनेंद्रगढ़ में की बड़ी कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब इंजीनियर, पटवारी और ऑपरेटर को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी अधिकारी बिल पास कराने और मुआवजा राशि निकालने के एवज में रकम की मांग कर रहे थे।


बिल पास कराने के लिए मांगे थे 30 हजार रुपए

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि विभागीय बिल पास कराने के बदले सब इंजीनियर ने उससे 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और ट्रैप बिछाया।

मुआवजा राशि निकालने में मांगी गई 1.80 लाख की डिमांड

दूसरे मामले में चांपा क्षेत्र में मुआवजा राशि जारी करने के लिए पटवारी और ऑपरेटर ने मिलकर 1.80 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की जांच के बाद ACB ने दोनों को भी पकड़ लिया।



रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

ACB टीम ने निर्धारित योजना के तहत जब शिकायतकर्ता ने राशि सौंपी, उसी समय सभी आरोपी पकड़े गए। मौके पर रकम भी बरामद की गई। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आगे की जांच जारी

ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनके साथ अन्य अधिकारी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। आगे की कार्रवाई के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix