March 3, 2026
Bilaspur : नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी

Bilaspur : नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी

Oct 30, 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंखे से उसकी लाश लटकते मिली। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मृतिका की पहचान पचपेड़ी के लोहर्सी गांव की रहने वाली यामिनी कोसले (22) के रूप में हुई है। वह संदीपनी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह पेंड्री के एक निजी हॉस्टल में बाकी छात्राओं के साथ रहती थी।


दरअसल, यामिनी कोसले फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। माता-पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाकी साथियों के साथ कॉलेज गई थी, लेकिन दोपहर में रूम लौट आई। करीब शाम 6:30 बजे जब बाकी छात्राएं हॉस्टल पहुंची तो उन्होंने यामिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा।

सुसाइड नोट नहीं मिला, कारण अज्ञात

वहीं, पुलिस ने फोरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच करवाई। पुलिस का कहना है कि छात्रा के कमरे की तलाशी ली गई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।


कॉल डिटेल्स की जांच कर रही पुलिस

थाना प्रभारी हरीश टांडेकर का कहना है कि छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा यामिनी के साथ रहने वाली सहेलियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड की वजह स्पष्ट हो सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix