March 3, 2026
Raipur में प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के घर चोरी

Raipur में प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के घर चोरी

Oct 30, 2025

घटना रायपुर के एक कॉलोनी की

रायपुर के एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के घर चोरी की वारदात सामने आई। परिवार कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारों के घर गया हुआ था और घर में बाहर से ताला लगा था।


ताला तोड़कर की गई वारदात

चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी व दराजों की तलाशी ली। घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम चोरी होने की सूचना मिली है। परिवार के लौटने पर जब उन्होंने दरवाजा खुला देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

FIR के बाद जांच शुरू

जांच करने पर पता चला कि, चोरों ने 2 लाख कैश, सोने के गहने, दो कंगन, कान का झुमका, नाक की नथनी, और चांदी के सिक्के सहित करीब 3 लाख से ज्यादा का सामान पार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix