March 3, 2026
Durg: क्राइम ब्रांच टीम पर चोरी के आरोप मामले में बड़ा अपडेट, विभाग में मची खलबली

Durg: क्राइम ब्रांच टीम पर चोरी के आरोप मामले में बड़ा अपडेट, विभाग में मची खलबली

Oct 30, 2025

जांच पूरी, रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी गई

दुर्ग जिले में एक कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी करने के आरोपों में फंसे क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों पर जांच पूरी हो चुकी है। इस मामले में कोतवाली के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) को इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बनाया गया था। उन्होंने विस्तृत जांच के बाद अपनी रिपोर्ट रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सौंप दी है। अब एसएसपी रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम तय करेंगे।

वीडियो में कैद हुई थी घटना

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ACCU (क्राइम ब्रांच) की टीम पर गंभीर आरोप लगे थे। टीम ने दुर्ग के पॉश इलाके में एक कारोबारी की कार की जांच की थी। आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने कार में रखे दो लाख रुपये गायब कर दिए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

कारोबारी ने की थी शिकायत, मामला रायपुर ट्रांसफर हुआ

पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग एसएसपी से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसएसपी ने फौरन यह केस रायपुर एसएसपी को भेज दिया। जांच के बाद आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया था।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix