March 7, 2026
Chhattisgarh : पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड के दिल में घोंपा चाकू, मौत

Chhattisgarh : पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड के दिल में घोंपा चाकू, मौत

Oct 30, 2025

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में दामाद और ससुर हैं। पति को शक था कि उसकी पत्नी का युवक से अवैध संबंध है। इसी शक में उसने ससुर के साथ मिलकर युवक को मार डाला। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

धारदार हथियार से मारने की पुष्टि

मृतक की पहचान ग्राम झूरातराई के रहने वाले भानु प्रताप मांडवी (24) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने जांच की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की हत्या हुई है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि किसी धारदार हथियार से युवक पर हमला किया है।


मड़ई में पत्नी को भानुप्रताप के साथ घूमते देखा था

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुकेश विश्वकर्मा ने मातर मड़ई के कार्यक्रम में पत्नी को भानु प्रताप के साथ घूमते देख लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इस दौरान मुकेश ने पत्नी को थप्पड़ भी मारा था।

दरअसल, मुकेश को पहले से अपनी पत्नी और भानुप्रताप के बीच अवैध संबंध शक था। इसी के चलते उसी रात आरोपी ने गुस्से में आकर भानु प्रताप मंडावी की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। इस वारदात में उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा ने भी साथ दिया।


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूला

इस संदेह पर पुलिस ने आरोपी दामाद मुकेश विश्वकर्मा और उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों हत्या के जुर्म को स्वीकार कर लिया।

आरोपी मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि उसने पारिवारिक विवाद और अपनी पत्नी से अवैध संबंध के चलते भानु प्रताप की हत्या की। उसके ससुर दुर्जन ने भी घटना के दौरान मृतक पर 2 बार चाकू से हमला किया था।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्टील का सब्जी काटने वाला चाकू जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix