March 7, 2026
Bhilai: बिना पेपर की कबाड़ गाड़ी से बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार में ट्रांसफार्मर से टकराई, पुलिस कार्रवाई का इंतजार

Bhilai: बिना पेपर की कबाड़ गाड़ी से बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार में ट्रांसफार्मर से टकराई, पुलिस कार्रवाई का इंतजार

Oct 30, 2025

घटना स्थल कुरूद रोड इंदु आईटी विद्यालय मोड़ पर गुरुवार को सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ललित कबाड़ी की एक गाड़ी, जिसमें किसी भी प्रकार का कागज़ी दस्तावेज़ (पेपर) नहीं था, तेज रफ्तार में पीछे मोड़ पर ट्रांसफार्मर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि वाहन कबाड़ का लोहा लेकर जा रहा था और ड्राइवर मोनू चौहान अत्यधिक स्पीड में गाड़ी चला रहा था।

गंभीर हादसे से बाल-बाल बचे लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई। हालांकि, ट्रांसफार्मर के पास हुए इस टक्कर से बड़ा हादसा हो सकता था।

गाड़ी बिना इंश्योरेंस और कागजात के चल रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी का न तो इंश्योरेंस था, न आरसी, न ही कोई वैध परमिट। पीछे गाड़ी नंबर नहीं है फिटनेस नहीं है गाड़ी के पूरे कागजात नहीं है कबाड़ी का माल है जिसकी जांच  नहीं है कोई  बिल नहीं है जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी पहले कबाड़ी के रूप में बेची गई थी और स्क्रैप के तौर पर इस्तेमाल होनी थी, लेकिन उसे सड़कों पर चलाया जा रहा था।

पुलिस को दी गई सूचना, कार्रवाई बाकी

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix