
Jagdalpur: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने की छापेमारी
जगदलपुर। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने रविवार, 28 अक्टूबर को ग्राम बनियागांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा।

खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
खनिज अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान खनिज जांच दल ने मौके से 6 वाहनों को जब्त किया। इनमें 5 टिप्पर और 1 चैन माउंटेन पोकलेन मशीन शामिल हैं।
सूचना पर की गई त्वरित कार्यवाही
जांच टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम बनियागांव क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से रेत की खुदाई और परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहनों को खनिज विभाग कार्यालय में रखा गया है और मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



