
Durg : होटल में ठहरे 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जादू-टोना के उपकरण बरामद
दुर्ग। थाना दुर्ग पुलिस ने मंगलवार रात होटल, लॉज और ढाबों में की गई अकस्मिक चेकिंग के दौरान जादू-टोना के उपकरणों के साथ 5 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा है। जांच में एक आरोपी के पास चाकू भी मिला, जिस पर अलग से आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जादू-टोना कर ठगी का काम करते थे
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 की रात होटल न्यू इंडिया मार्केट, दुर्ग में जांच के दौरान एक कमरे में 5 व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ और मोबाइल जांच में जादू-टोना से संबंधित वीडियो, हनुमान छाप सिक्का, लक्ष्मी छाप सिक्का और अन्य संदिग्ध चित्र बरामद हुए। जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी उड़ीसा से आकर आम नागरिकों को जादू-टोना के नाम पर झांसा देकर पैसे ऐंठते थे।

पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
सभी संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, जबकि एक व्यक्ति के पास चाकू मिलने पर अलग से आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
📋 गिरफ्तार संदिग्धों की सूची
1. के. चंद्रशेखर — निवासी मेटेडारा गली, सालूर पारवलीपुरम, उड़ीसा
2. अनंत पुजारी — निवासी टिकिरा स्ट्रीट, कोरापुट, उड़ीसा
3. एम. सत्सा राव — निवासी कोरापुट, उड़ीसा
4. लक्ष्मी नारायण खिलो — निवासी कोरापुट, उड़ीसा
5. दैतारी माली — ग्राम सालपगुडा, पोस्ट पाहाफुलवेडा, जिला कोरापुट, थाना कोरापुट, उड़ीसा
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



