March 6, 2026
Raigarh : चोरी के शक में नाबालिग को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Raigarh : चोरी के शक में नाबालिग को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Oct 29, 2025

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक नाबालिग लड़के को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना 27 अक्टूबर की है ।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर निवासी प्रकाश नेताम अपनी दुकान में चाय-नाश्ता और किराना सामग्री बेचता है। कुछ सामान – गोली, बिस्किट और सिगरेट — दुकान से गायब हो गए। चोरी का शक होने पर प्रकाश नेताम और उसके भाई दीपक नेताम ने इलाके के ही एक नाबालिग पर आरोप लगाया। दोनों ने मिलकर नाबालिग को पकड़ लिया, खंभे से रस्सी से बांध दिया, और बेल्ट व थप्पड़ों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

आरोपियों ने न केवल बच्चे को पीटा बल्कि घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया  ।रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी —

👉 प्रकाश नेताम

👉 दीपक नेताम

को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2), 127(2), 3(5) और बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 74 व 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix