
Mahasmund : 159 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला, मांझी सेना के 23 सदस्य गिरफ्तार
महासमुंद।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विकास निगम के आरक्षित क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का बड़ा मामला सामने आया है।
वन विभाग की कार्रवाई में मांझी सेना के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 20 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी को आज न्यायालय में पेश किया गया।

159 पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप
मामला छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल रायपुर के सिरपुर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 80 का है।
सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि
> “यह क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र है, जहां रायकेरा गांव के कुछ लोगों ने लगभग 2.33 हेक्टेयर भूमि में अवैध रूप से 159 मिश्रित पेड़ काटे और खेत की तरह मेड़ बनाकर साफ-सफाई कर ली थी।”
अधिकारी के मुताबिक, पहले भी विभाग ने इन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन लोग नहीं माने, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई।

23 लोग गिरफ्तार
वन विकास अमले ने 20 महिला और 3 पुरुष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारों में कई महिलाएं सामाजिक पदों पर हैं — कुछ पंच, मितानिन और आंगनबाड़ी सहायिका बताई जा रही हैं । विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, इस अवैध कटाई से शासन को ₹23,562 का नुकसान हुआ है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



