March 6, 2026
Chhattisgarh : जांजगीर-नैला पालिका में कांग्रेस का घेराव

Chhattisgarh : जांजगीर-नैला पालिका में कांग्रेस का घेराव

Oct 29, 2025

जांजगीर-नैला नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने आज मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसी पार्षदों ने स्थानीय विधायक व्यास कश्यप के साथ नगर पालिका का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पालिका अध्यक्ष रेखा देवांगन और उनके पति पर कमीशनखोरी और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में काम दिलाने के नाम पर पैसों का लेनदेन किया जा रहा है। साथ ही, आवश्यक वस्तुओं की खरीद कई गुना अधिक कीमत पर की जा रही है। उनका कहना है कि अब तक हुई खरीदी की जानकारी जनप्रतिनिधियों से छिपाई जा रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से सारी जानकारी जुटाई जाएगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कांग्रेसियों का आरोप- कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को जानबूझकर रोका गया

कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि भाजपा की रेखा देवांगन को अध्यक्ष बने नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन नगर में एक भी नया विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। पूर्व स्वीकृत कार्यों में भी कमीशन लेकर काम कराया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में सफाई, लाइट और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को जानबूझकर रोका गया है।


इस आंदोलन में शामिल विधायक व्यास कश्यप ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा ने अध्यक्ष पद संभाला है, तब से कमीशन का खेल शुरू हो गया है।

विधायक ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जांजगीर प्रवास के दौरान की गई ढाई-ढाई करोड़ रुपए की घोषणा पर अब तक कोई पहल नहीं हुई है, और अध्यक्ष केवल ऊपर के निर्देशों’ पर काम करती हैं। उन्होंने नगर विकास के मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाने की चेतावनी दी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix