
Dongargarh: खुलेआम चल रहे सट्टा कारोबार पर SP अंकिता शर्मा की सख्त कार्रवाई, थाना प्रभारी उपेंद्र शाह लाइन अटैच…
डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टा-पट्टी कारोबार पर अब पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है।राजनांदगांव जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

SP ने लिया तत्काल एक्शन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उपेंद्र शाह को उनके वर्तमान पद से हटाकर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं डोंगरगढ़ थाने की नई जिम्मेदारी उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे को सौंपी गई है। यह आदेश 28 अक्टूबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



