
PM मोदी के आगमन को लेकर नया रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, एसपीजी टीम पहुंची छत्तीसगढ़
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे। पीएम करीब सात घंटे रायपुर में रहेंगे और इस दौरान वे राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।
एसपीजी टीम ने संभाली कमान
पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। एसपीजी की टीम छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रही है। पुलिस ने नया रायपुर में सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू कर दी है।

हाई अलर्ट जोन में कड़ी निगरानी
पीएम की यात्रा के दौरान ट्रैफिक डाइवर्जन लागू किया जाएगा। हाई अलर्ट जोन में बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। हर प्रवेश बिंदु पर बैरिकेटिंग की जा रही है, और भीड़ के बीच सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
20 आईपीएस और 100 वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे तैनात
राज्योत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा और बहुस्तरीय बनाया गया है। 20 आईपीएस अधिकारी,100 एडिशनल एसपी और डीएसपी, और करीब 5 हजार पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवान नया रायपुर के हर हिस्से में तैनात रहेंगे। एडीजी रैंक के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे, जबकि राजपत्रित अधिकारी विभिन्न सेक्टरों में जिम्मेदारी संभालेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



