
Korba: ट्यूशन के बहाने मासूम से छेड़छाड़, विवाहित शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
कोरबा। जिले में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद घृणित मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले विवाहित शिक्षक पर 13 वर्षीय छात्रा से ट्यूशन के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।

ट्यूशन के बहाने की शर्मनाक हरकत
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने डर और शर्म के कारण कुछ दिनों तक बात छिपाई, लेकिन जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और यौन शोषण संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।
वारदात के बाद से आरोपी फरार
घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



