
Raipur : बड़े होटल के पूर्व अकाउंटेंट पर लाखों की गबन का आरोप, FIR दर्ज
होटल बेबिलान इंटरनेशनल में हुआ वित्तीय घोटाला का खुलासा
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से एक बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित होटल बेबिलान इंटरनेशनल के पूर्व अकाउंटेंट पर लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगा है।

दो वर्षों तक करता रहा रकम का हेरफेर
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्यजीत मजूमदार (40 वर्ष) नवंबर 2023 से सितंबर 2025 तक होटल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। इस दौरान होटल के लिए सामग्री सप्लाई करने वाले वेंडरों को किए जाने वाले भुगतान को रोककर वह रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर करता रहा।
7.56 लाख रुपए का गबन उजागर
जांच में पता चला है कि सत्यजीत ने लगभग 7,56,886 रुपए की हेराफेरी की है। होटल प्रबंधन को जब इस वित्तीय गड़बड़ी का संदेह हुआ, तब रिकॉर्ड की जांच के बाद पूरा मामला उजागर हुआ।
होटल प्रबंधन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
होटल की ओर से कृष्ण अर्जुन शर्मा ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(2) के तहत तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी फरार, तलाश जारी
फिलहाल आरोपी सत्यजीत मजूमदार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



