March 3, 2026
Bhilai: DMF घोटाले से जुड़ा ACB -EOW का बड़ा एक्शन

Bhilai: DMF घोटाले से जुड़ा ACB -EOW का बड़ा एक्शन

Oct 29, 2025

मेघ गंगा ग्रुप के डायरेक्टर मनीष पारख के ठिकानों पर छापा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मेघ गंगा ग्रुप के डायरेक्टर मनीष पारख के ठिकानों पर छापा मारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

इमेज डायग्नोसिस सेंटर में पहले भी मचा था बवाल

कुछ दिन पहले मनीष पारख के इमेज डायग्नोसिस सेंटर, नेहरू नगर में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था। महिला ने अल्ट्रासाउंड के दौरान छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद शहर में बवाल मच गया था। अब पारख के ठिकानों पर एसीबी की रेड ने फिर से हलचल बढ़ा दी है।

कई जिलों में एक साथ हुई छापेमारी

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ छापे मारे। इस दौरान रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव और भिलाई में भी जांच एजेंसियों की टीम सक्रिय रही। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के ठिकानों पर रेड हुई है, वे खनन व्यवसाय और सरकारी आपूर्ति कार्य से जुड़े ठेकेदार हैं।

कार्रवाई से व्यापारिक जगत में हड़कंप

एसीबी-ईओडब्ल्यू की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद प्रदेश के व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी डीएमएफ घोटाले की जांच को नए सिरे से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। टीम ने फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix