
Rajnandgaon: ईडी का बड़ा एक्शन…खनन कारोबारियों के ठिकानों पर तड़के छापा, कारोबारियों में हड़कंप
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार तड़के एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुबह करीब 5:30 बजे से ही राजनांदगांव में ईडी की टीम सक्रिय है और शहर के कई कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खनन कारोबार और उससे जुड़े लेनदेन की जांच से संबंधित है।

कई दस्तावेज जब्त
सूत्रों के मुताबिक, रायपुर से आई करीब 10 गाड़ियों में सवार अधिकारियों की टीम ने तीन जगहों पर एक साथ दबिश दी —
🔹 भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास पर,
🔹 सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर पर,
🔹 और कामठी लाइन क्षेत्र में मनीष भंसाली के ठिकाने पर।
ईडी की टीम इन सभी जगहों पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच और जब्ती की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दस्तावेज ऐसे मिले हैं जिनमें खनन कारोबार से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के संकेत हैं।

कारोबारियों में मचा हड़कंप
हालांकि, ईडी की इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह छापा किस विशेष प्रकरण से जुड़ा है। लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी खनन से जुड़े ठेकेदारों, सप्लायर्स और ब्रोकरों के नेटवर्क पर केंद्रित बताई जा रही है। शहर में सुबह से ही ईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय है। कार्रवाई के दौरान सभी ठिकानों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी अवांछित स्थिति न बने।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



