March 3, 2026
EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव और दुर्ग में एक साथ छापेमारी

EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव और दुर्ग में एक साथ छापेमारी

Oct 29, 2025

कई जिलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने बुधवार सुबह कई जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव और दुर्ग जिले के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है।

रायपुर के पचपेड़ी नाका में छापा

जानकारी के अनुसार, रायपुर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में ईओडब्ल्यू की टीम ने एक स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारी संबंधित व्यक्तियों के वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

राजनांदगांव में तीन जगहों पर दबिश

इसी तरह राजनांदगांव जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर छापे मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई संदिग्ध आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों से जुड़ी हो सकती है।

दुर्ग जिले में खंडेवाल कॉलोनी और खुर्सीपार में छापेमारी

दुर्ग जिले में ईओडब्ल्यू की टीम ने खंडेवाल कॉलोनी और खुर्सीपार क्षेत्र में भी दबिश दी है। टीम के अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

आर्थिक अनियमितताओं की जांच जारी

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितताओं और फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीमें अभी भी विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और आने वाले समय में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix