
Raigarh: खेत में पानी देते वक्त करंट की चपेट में आए चाचा-भतीजा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत
मोटर पंप में उतरे करंट से हादसा, परिवार में मचा कोहराम – पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
रायगढ़। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में पानी देते समय चाचा-भतीजा दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। हादसा मंगलवार शाम खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।

पानी देते वक्त मोटर पंप में आया करंट
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बृजलाल पटेल (45 वर्ष) और संदीप पटेल (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों खेत में फसल को पानी देने गए थे। बताया जा रहा है कि मोटर पंप में करंट उतर जाने के कारण बृजलाल पटेल उसकी चपेट में आ गए। भतीजा संदीप उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत खरसिया पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
एक साथ दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बृजलाल और संदीप दोनों खेतिहर मजदूर थे और खेती ही उनका मुख्य सहारा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



