March 2, 2026
पुलिस आरक्षक की मोटरसाइकिल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस आरक्षक की मोटरसाइकिल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Oct 28, 2025

रायपुर। थाना नेवई पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए पुलिस आरक्षक की मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना नेवई भाठा क्षेत्र की है, जहां बीते 19 अक्टूबर की रात एक पुलिस रेड के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने आरक्षक की पल्सर बाइक में आग लगा दी थी।

क्या था मामला

19 अक्टूबर 2025 की रात करीब 12 बजे, थाना नेवई की टीम को नेवई भाठा नर्सरी में जुआ खेलने की सूचना मिली टीम मौके पर पहुंचकर नर्सरी के अंदर जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर रही थी। इस दौरान बाहर सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि जलने वाली मोटरसाइकिल आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा की थी। संदेह हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाने की नीयत से जानबूझकर मोटरसाइकिल में आग लगाई। इस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 330/2025 धारा 324(4), 326(च) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

थाना नेवई पुलिस द्वारा लगातार जांच एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी की पहचान की गई।मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू (उम्र 35 वर्ष), निवासी नेवई भाठा, उड़िया पारा को हिरासत में लिया।पूछताछ में दुलेश्वर ठाकुर ने अपराध स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर पल्सर मोटरसाइकिल में आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू

आयु: 35 वर्ष

पता: नेवई भाठा, उड़िया पारा, नेवई

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix