
Dhamtari : पुलिस की बड़ी सफलता… माकरदोना हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, ससुर-दामाद गिरफ्तार
धमतरी। एसपी धमतरी के निर्देशन में थाना केरेगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम माकरदोना में हुई हत्या के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। हत्या के आरोप में ससुर-दामाद की जोड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से धारदार चाकू और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।
जानिए मामला क्या है
दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में 24 वर्षीय युवक भानूप्रताप मण्डावी (साकिन झुरातराई, थाना मगरलोड) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
मृतक के भाई राकेश मण्डावी की रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। एफएसएल टीम और डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत हॉमिसाइडल (हत्या) थी। इसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

संयुक्त टीम की सघन जांच से मिली सफलता
एसपी धमतरी के मार्गदर्शन में थाना केरेगांव पुलिस, सायबर सेल और एफएसएल टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान संदेही मुकेश विश्वकर्मा और उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा की भूमिका सामने आई। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी मुकेश ने बताया कि उसने पारिवारिक विवाद और पत्नी से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते मृतक पर चाकू से हमला किया था, जबकि उसके ससुर ने भी वार करने में साथ दिया।
आरोपीगण के नाम
1️⃣ मुकेश विश्वकर्मा, पिता स्व. रंजीत विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष
निवासी ग्राम आमापारा कुराल्ठेमरी, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर
(वर्तमान पता – ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी)
2️⃣ दुर्जन विश्वकर्मा, पिता बृजलाल विश्वकर्मा, उम्र 41 वर्ष
निवासी ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



