
छठ पर्व पर भक्ति गीतों की जगह लगे ठुमके,बिरगांव में लोगों का फूटा गुस्सा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगांव स्थित बड़ा तालाब में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम इस बार अपनी आस्था या श्रद्धा नहीं, बल्कि अश्लील डांस की वजह से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर युवतियों के अश्लील डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
छठ पर्व पर भक्ति गीतों की जगह लगे ठुमके
सूत्रों के अनुसार, बिरगांव के बड़ा तालाब में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने भक्ति गीतों की जगह फिल्मी गानों पर डांस का आयोजन कर दिया। मंच पर युवतियों के अश्लील डांस से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई।कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आयोजकों की जमकर आलोचना की है।

आयोजकों पर होगी कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिरगांव नगर निगम और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि अश्लील नृत्य का आयोजन करवाने और बालाओं को बुलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



