
Durg: एल्युमिनियम फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू
दुर्ग। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पुनेइडीह स्थित अनुभव एल्युमिनियम वर्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में 28 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री के अंदर मौजूद मशीनरी और एल्युमिनियम पाउडर में तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आग लगने का कारण अज्ञात
फायर कर्मियों की सूझबूझ और तेज कार्रवाई से आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों और आसपास की बस्तियों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि फैक्ट्री की मशीनरी और सामग्री को नुकसान हुआ है, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, फिलहाल पाटन थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



