March 3, 2026
Jagdalpur: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पिता के नाम लिखा भावुक सुसाइड नोट

Jagdalpur: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पिता के नाम लिखा भावुक सुसाइड नोट

Oct 28, 2025

जगदलपुर। करपावंड क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला ने अपने पिता के नाम भावुक सुसाइड नोट लिखने के बाद छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

महिला ने सुसाइड नोट में लिखा —

“आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे परिवार वाले (ससुराल पक्ष) घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है। आज मेरा चिरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा। पापा मैं तंग आ गई हूं, इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं। आप अपना ख्याल रखना।”

मौके से सुसाइड नोट बरामद

यह दर्दनाक घटना 15 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस को मौके से यह सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो महिला की मौत के 10-12 दिन बाद सामने आया। शुरुआती दौर में ससुराल पक्ष ने इसे एक सामान्य घटना बताने की कोशिश की, लेकिन सुसाइड नोट सामने आने के बाद मामला नया मोड़ ले चुका है।

मामले में पति गिरफ्तार

करपावंड थाना पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि जांच में मिले सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108, 115(2), 296, 351(2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix