March 3, 2026
Raipur: डिप्टी सीएम अरुण साव समेत तीन मंत्रियों ने बदले अपने ओएसडी 

Raipur: डिप्टी सीएम अरुण साव समेत तीन मंत्रियों ने बदले अपने ओएसडी 

Oct 28, 2025

रायपुर। प्रदेश में मंत्रियों के निजी स्टाफ में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव समेत तीन मंत्रियों ने अपने ओएसडी और लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को बदलते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

 

जीएडी से जारी आदेश के अनुसार, हाईस्कूल भरारी बिल्हा में पदस्थ ग्रेड-2 लिपिक डिगेश्वर राव शिंदे की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग से लेते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव के निजी स्थापना में पदस्थ की गई हैं।

उच्च शिक्षा ने भी बदला OSD

इसी तरह, उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने ओएसडी डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह की सेवाएं मूल विभाग को वापस कर दी हैं। उनकी जगह बिलासपुर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय तिवारी को नया ओएसडी नियुक्त किया गया है।

कृषि मंत्री ने भी बदला अपना OSD

वहीं, कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निजी स्थापना में पदस्थ प्रधान पाठक मुन्ना लाल ध्रुवे की सेवाएं वापस स्कूल शिक्षा विभाग के सरुवत स्कूल, वाड्रफनगर को दी गई हैं। उनकी जगह मेडिकल कॉलेज रायपुर के स्टेनो ग्रेड-3 संतोष राम को ग्रेड-2 पद के विरुद्ध पदस्थ किया गया है, हालांकि उन्हें ग्रेड-3 के वेतनमान पर ही भुगतान किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, इस पदस्थापना के लिए जीएडी ने अर्हता व पात्रता नियमों में शिथिलता प्रदान की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix