March 3, 2026
Raigarh: गांव में महिला पर बांस के डंडे से हमला, मचा हड़कंप

Raigarh: गांव में महिला पर बांस के डंडे से हमला, मचा हड़कंप

Oct 28, 2025

रायगढ़ जिले के कोलाई बहाल गांव की घटना, दो महिलाओं पर मारपीट और धमकी का आरोप

रायगढ़। जिले के ग्राम कोलाई बहाल में एक महिला मजदूर पर दो महिलाओं ने बांस के डंडे से हमला कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला और उसकी बेटी ने न केवल उसके साथ गाली-गलौज की, बल्कि बांस के डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानी भरकर लौट रही थी महिला, रास्ते में हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोलाई बहाल निवासी पीड़िता रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। 26 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे वह गांव की पंचायत पानी टंकी से पानी भरकर घर लौट रही थी। तभी पड़ोसी उर्मिला तुर्री और उसकी बेटी बेंगा तुर्री ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगीं। विवाद बढ़ने पर दोनों ने महिला पर बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix