
पैंगोलिन तस्करी नाकाम, Mahasamund पुलिस ने तीन सप्लायर को दबोचा
देवभोग थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, 9 किलो जीवित सालकापरी और 6.13 किलो छाल बरामद
गरियाबंद। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना देवभोग पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 9 किलो जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) और 6.13 किलो सालकापरी की छाल बरामद की गई है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
26 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति वन्यजीव की तस्करी की योजना बना रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देवभोग पुलिस ने सक्रिय होकर घेराबंदी की। इसी दौरान एक कार (OD 08 D 7638) और एक मोटरसाइकिल (CG 05 C 9151) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से पैंगोलिन और उसकी छाल बरामद हुई।
अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं तार
प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी एक अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जो पड़ोसी राज्यों में भी सक्रिय है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



