
Balodabazar: ग्राम बुडगहन नाला में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
पहने हुए कपड़ों के आधार पर शव महिला का होने की आशंका
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुडगहन नाला में आज सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह नाले के किनारे शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामवासियों एवं गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि शव की पहचान की जा सके।
पुलिस ने बताया कि शव की पहचान और लिंग निर्धारण के लिए प्रारंभिक जांच की जा रही है। हालांकि, पहने हुए कपड़ों के आधार पर शव महिला का प्रतीत हो रहा है। शव कितने दिन पुराना है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतका की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पंचनामा कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



