March 4, 2026
Bilaspur: दीपावली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद, मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Bilaspur: दीपावली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद, मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Oct 28, 2025

बिलासपुर। दीपावली की रात जश्न के माहौल में फटाका फोड़ने को लेकर हुआ मामूली विवाद झगड़े में बदल गया। घटना में प्रार्थी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले दो युवकों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली के जश्न के बीच हुआ झगड़ा

थाना सरकंडा से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर 2025 की रात की है। अशोक नगर निवासी भूपेंद्र लोधी (31 वर्ष) दीपावली के अवसर पर अपने परिवार से मिलने जबड़ापारा गए थे। रात करीब 11:40 बजे जब वह अपने स्कार्पियो वाहन (CG 10 BP 1786) के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दो युवक वाहन के पास फटाका फोड़ रहे थे।

फटाके फोड़ने से शुरू हुआ विवाद

भूपेंद्र ने युवकों को वहां पटाखे न फोड़ने की सलाह दी, जिस पर दोनों युवक विवाद करने लगे। बात बढ़ी तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए भूपेंद्र से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई

रिपोर्ट मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix